ब्रेकिंग
किन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

ब्रिटेन PM की कोर कमेटी में बिहार के लाल को मिली जगह, ऋषि सुनक के हैं करीबी

DESK : भारतवंशी ऋषि सुनक को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनाए जाने से जहां देशभर में उत्साह मनाया गया तो वहीं, अब ब्रिटेन से बिहार के लिए भी एक खुशखबरी आई है। बिहार के सिवान जिल

ब्रिटेन PM की कोर कमेटी में बिहार के लाल को मिली जगह, ऋषि सुनक के हैं करीबी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : भारतवंशी ऋषि सुनक को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनाए जाने से जहां देशभर में उत्साह मनाया गया तो वहीं, अब ब्रिटेन से बिहार के लिए भी एक खुशखबरी आई है। बिहार के सिवान जिले के युवक ने ऐसा कमाल कर दिया है जिससे बिहार का नाम देश-विदेश में छा गया है। जीरादेई प्रखण्ड के जमापुर गांव के रहने वाले प्रज्ज्वल पाण्डेय को ऋषि सुनक की कोर कमेटी में जगह मिली है। 




जब ऋषि सुनक प्रधानमंत्री पद से उम्मीदवार थे, तभी प्रज्ज्वल को उनकी पार्टी ने मुख्य अभियान टीम में शामिल किया था। आपको बता दें, प्रज्ज्वल झारखंड के सिंदरी में रहते हैं, लेकिन सिवान के जीरादेई प्रखण्ड के जमापुर में उनका जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम राजेश पाण्डेय है, जिनकी गांव में अच्छी खासी पकड़ है। प्रज्जवल जब 16 साल के थे तभी उन्होंने ब्रिटेन के कंजरवेटिव पार्टी की सदस्य्ता ली थी। इससे पहले वह 2019 में ही UK यूथ पार्लियामेंट के निर्वाचित सदस्य चुने गए थे। 




प्रज्ज्वल पाण्डेय को जानने वालों ने बताया है कि वह बचपन से ही मेहनती छात्र थे। इतने बड़े पद पर रहने के बाद भी जब भी वह भारत या कभी कभार अपने गांव आते हैं, तो पहले की तरह लोगों से मुलाक़ात और बातचीत करते हैं। प्रज्ज्वल की इस उपलब्धि ने एक बार फिर बिहार का नाम रोशन कर दिया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें