ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Dsp Suspend: बीपीएससी पेपर लीक कांड के आरोपी DSP को दुबारा किया गया सस्पेंड, हाल ही में हुए थे निलंबन मुक्त

पेपर लीक कांड में आरोपी डीएसपी रंजीत कुमार रजक को बिहार सरकार ने फिर से निलंबित कर दिया है। कोर्ट के आदेश पर 21 मई 2025 को उन्हें बहाल किया गया था, लेकिन गृह विभाग ने दोबारा सस्पेंशन का आदेश जारी किया है.

Dsp Suspend: बीपीएससी पेपर लीक कांड के आरोपी DSP को दुबारा किया गया सस्पेंड, हाल ही में हुए थे निलंबन मुक्त
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Dsp Suspend:  पेपर लीक कांड के आरोपी डीएसपी को फिर से निलंबित कर दिया है. न्यायालय के आदेश पर गृह विभाग ने हाल ही में उन्हें निलंबनमुक्त किया था. आरोपी डीएसपी को निलंबित करने की अधिसूचना गृह विभाग की तरफ से जारी कर दी गई है.  

बिहार के एक डीएसपी को आज फिर से निलंबित कर दिया गया है. कोर्ट के आदेश के बाद 21 मई 2025 को रंजीत कुमार रजक को निलंबन मुक्त किया गया था. गृह विभाग ने तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14 के डीएसपी रंजीत कुमार रजक को फिर से निलंबित करने का निर्णय लिया है. 

आर्थिक अपराध इकाई ने बीपीएससी पेपर लीक कांड में मामले में 9 मई 2022 को केस दर्ज किया था. इसके बाद आरोपी डीएसपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. जेले जाने के बाद गृह विभाग ने 2 अगस्त 2022 को निलंबन का आदेश जारी किया था. रंजीत कुमार रजक के खिलाफ 20 मार्च 2023 के प्रभाव से विभागीय कार्यवाही संचालित की गई है. 

न्यायालय ने 28 अप्रैल 2025 को आदेश पारित किया था. इस आलोक में पुलिस उपाधीक्षक रंजीत कुमार रजक को 21 मई 2025 को निलंबन मुक्त किया गया था. लेकिन गृह विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग के एक संकल्प का हवाला देकर दुबारा निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय होगा. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें