ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar Weather: भीषण गर्मी से 3 दिन परेशान रहेंगे बिहारवासी, इन जिलों के लोगों के लिए मौसम विभाग की विशेष चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में 12 मई 2025 को भीषण गर्मी का अलर्ट। पटना समेत 7 जिलों में हीटवेव, 31 जिलों में हॉट डे। तापमान 40°C से ऊपर।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, आज 12 मई 2025 को पटना सहित 7 जिलों में हीटवेव और 31 जिलों में हॉट डे का अलर्ट जारी किया गया है। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है, जिससे लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है, क्योंकि इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होगी।


आज पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भागलपुर, शेखपुरा, छपरा और बांका में लू चलने की आशंका है। वहीं, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सिवान, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।


आसमान साफ रहेगा, जिससे सुबह से ही तेज धूप का असर दिखेगा। कई जिलों में रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है, और उष्ण रात की स्थिति बनी हुई है। बीते दिन, 11 मई को गया में सबसे अधिक तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शेखपुरा में 41.7 डिग्री और वाल्मीकि नगर, डेहरी, गोपालगंज में 41.6 डिग्री तापमान रहा। पटना में 40.7 डिग्री और मोतिहारी, बांका में 41 डिग्री तापमान ने गर्मी की तीव्रता को दर्शाया।


इसके अलावा, भागलपुर, बक्सर, औरंगाबाद, फारबिसगंज, छपरा, पूर्णिया और भोजपुर में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक गर्मी और उमस से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। दिन में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहता है, जबकि रात में कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही है।


रविवार रात को दरभंगा, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, नवादा, लखीसराय, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, नालंदा, जमुई, शेखपुरा और किशनगंज में हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि, यह बारिश गर्मी से राहत देने में नाकाफी रही। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे पर्याप्त पानी पीएं, हल्के कपड़े पहनें और धूप में निकलने से बचें।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें