ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Bihar Weather: बिहार में आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में बने तूफान के कारण बिहार में आज भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी। पटना, अररिया, किशनगंज, सुपौल, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, बक्सर, कैमूर में येलो अलर्ट।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण बदल गया है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने अगले 24 घंटों के लिए पटना, अररिया, किशनगंज, सुपौल सहित कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से अररिया, किशनगंज और सुपौल में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।


जबकि रोहतास, भभुआ (कैमूर), औरंगाबाद, बक्सर और कैमूर में भी भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बिहार में दक्षिण बिहार की तुलना में बारिश की गतिविधियां अधिक तीव्र होंगी। शनिवार को भी पटना सहित राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई और मधुबनी में 52 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं थीं।


बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों में बना निम्न दबाव क्षेत्र अगले दो दिनों में पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से बिहार के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। पटना में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।


बारिश और बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। शनिवार को वाल्मीकि नगर और डेहरी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि राज्य में सबसे गर्म रहा, वहीं सहरसा के अगवानपुर में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर बिहार के पूर्वी और उत्तर-मध्य भागों अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और दरभंगा में बारिश की तीव्रता अधिक होगी। इन क्षेत्रों में वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।


किसानों को खुले मैदानों में काम करने से बचने और बिजली के उपकरणों से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए नदियों के तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। गंगा, कोसी और बागमती नदियों का जलस्तर कई जगहों पर चेतावनी रेखा के करीब है, जिसके कारण एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट पर हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें