ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह

Bihar News: बिहार के विश्वविद्यालयों द्वारा उपयोगिता प्रमाण-पत्र न देने के कारण 50 हजार सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों की पेंशन अटकी, वित्त विभाग ने भुगतान पर रोक लगाई।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के विश्वविद्यालयों द्वारा उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा नहीं किए जाने के कारण सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों की पेंशन पर संकट खड़ा हो गया है। वित्त विभाग के निर्देश पर 18 माह पहले तक प्राप्त राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र पारंपरिक विश्वविद्यालयों से मांगा गया था।


इस संबंध में विश्वविद्यालयों को कई बार निर्देश जारी किए गए। कुछ विश्वविद्यालयों ने प्रमाण-पत्र सौंपे भी, लेकिन वे अधूरे पाए गए। इसके बावजूद उच्च शिक्षा विभाग ने सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पेंशन स्वीकृति के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा, परंतु उपयोगिता प्रमाण-पत्र नहीं मिलने के कारण वित्त विभाग ने भुगतान पर रोक लगा दी।


परिणामस्वरूप राज्य के विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों के करीब 50 हजार सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जनवरी माह से पेंशन का भुगतान नहीं हो सका है। विश्वविद्यालयों को प्रतिदिन उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए स्मरण पत्र भेजे जा रहे हैं। स्पष्ट किया गया है कि जिन विश्वविद्यालयों से प्रमाण-पत्र प्राप्त होंगे, वहीं के पेंशनधारियों को राशि जारी की जाएगी।


राज्य के प्रमुख विश्वविद्यालयों में पटना विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, बीएन मंडल विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय और मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय शामिल हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें