ब्रेकिंग
बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएं

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, पिता की हालत नाजुक; तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को रौंदा

Bihar News: सहरसा में रैठी-भेलाही मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया, जिसमें मां और दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा घटना सहरसा से सामने आई है, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दंपति को रौंद डाला, जिससे मां-बेटे की मौत हो गई जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। 


दरअसल, यह घटना पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर चिड़ैया थाना क्षेत्र के रैठी-भेलाही मार्ग की है, जहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को रौंद दिया। इस दुर्घटना में एक महिला सहित उसकी दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है जबकि पति व एक बच्चे इलाजरत है। 


मृतकों की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के बलहा बाजार निवासी अमित सादा की 25 वर्षीय पत्नी काजल देवी एवं पुत्र 2 वर्षीय वीर कुमार के रूप में की गई है। चिड़ैया थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।


घटना के संबंध में चिड़ैया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेमचन्द चौधरी ने बताया कि एक हाईवा ट्रक मेटल अनलोड कर वापस खगड़िया की ओर जा रहा था। वहीं बलहा बाजार की ओर से अमित कुमार अपनी पत्नी व दो बच्चों को लेकर वापस रैठी आ रहा था। 


इस बीच रैठी आरा मील के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में काजल देवी की मौत तत्काल घटनास्थल पर ही हो गई जबकि जख्मी मासूम को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें