ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहार : सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां सड़क हादसे में बेटे की मौत हो गई। वहीं, मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। मां को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना नगर

बिहार : सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां सड़क हादसे में बेटे की मौत हो गई। वहीं, मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। मां को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के क्षत्रिय नगर के पास की है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ तेज रफ्तार गाड़ी ने मां-बेटे को रौंद दिया। स्थानीय लोगो की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया, जहां डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। मां की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। मृत युवक की पहचान जिले के बालूगंज के बरसी गांव के  मुकेश सिंह के 12 साल के बेटे रिशु कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिला माला देवी है जो मुकेश सिंह की पत्नी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




मुकेश सिंह क्षत्रिय नगर गांव से आकर एक किराए के मकान में रह रहे थे और अपनी जीविका का निर्वहन करने के लिए एक जेनरल स्टोर खोल रखा था। शुक्रवार की शाम माला देवी अपने बेटे के साथ दुकान से घर की तरफ लौट रही थी। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन ने उन्हें रौंद दिया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें