ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहार में बनेंगी 3 नई सड़के, राज्य सरकार ने दी मंजूरी, जानिये कहां बनेगा रोड?

सम्राट चौधरी ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन बेहद सरल होगा, जिससे कृषि, व्यापार और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं बिहार की आधारभूत संरचना को और अधिक सशक्त बनाएंगी।

Bihar
बिहार में सड़कों के विकास को मिली रफ्तार
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR: बिहार में 3 नई सड़के बनेगी। राज्य सरकार ने खगड़िया-मोतिहारी की 3 सड़क परियोजनाओं के लिए 66.02 करोड़ की स्वीकृति दी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खगड़िया में “बखरी पीडब्ल्यूडी पथ खरगी तिरासी घाट से तिरासी टोला” योजना के अंतर्गत  0.797 कि.मी.लंबी सड़क चौड़ी होगी। 222.75 मीटर लंबे ब्रिज के निर्माण एवं अनुरक्षण के लिए ₹17.64 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है। वही मोतिहारी-तुरकौलिया-गोविन्दगंज पथ” के 28वें से 30वें कि.मी. तक चौड़ीकरण के लिए ₹29.24 करोड़ स्वीकृत किया गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार की पथ निर्माण योजनाओं को नयी गति मिली है। 


बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि  “बिहार की सड़कों को मजबूत और व्यापक बनाने की नीति के तहत खगड़िया और मोतिहारी जिले की तीन सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए कुल 66.02 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गईं है। मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना (NDB-BRICS) के अंतर्गत कार्य प्रमण्डल, खगड़िया के अधीन “बखरी पीडब्ल्यूडी पथ खरगी तिरासी घाट से तिरासी टोला” योजना के अंतर्गत कुल 0.797 कि.मी. लंबे पथ एवं 222.75 मीटर लंबे हाई लेवल ब्रिज (9x24.75m) के निर्माण तथा पंचवर्षीय अनुरक्षण हेतु ₹17.64 करोड़ की पुनरीक्षित तकनीकी स्वीकृति उपमुख्यमंत्री ने दी है।


उन्होंने कहा कि मोतिहारी जिला में दो प्रमुख योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इसमें पथ प्रमण्डल ढाका के अंतर्गत “भंडार-भकुरहिया पथ” (0.00 किमी से 6.05 किमी) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु ₹19.14 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।  उन्होंने बताया कि “मोतिहारी-तुरकौलिया-गोविन्दगंज पथ” के 28वें से 30वें कि.मी. तक अरेराज बाजार भाग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण हेतु ₹29.24 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।उन्होंने कहा कि पथ निर्माण की इन योजनाओं से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवागमन सरल होगा, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें