ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वेबिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानसीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वेबिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालान

राजभवन अब 'बिहार लोक भवन' के नाम से जाना जाएगा, नाम बदले जाने को लेकर अधिसूचना जारी

केंद्र सरकार के फैसले के बाद बिहार में राजभवन का नाम बदलकर अब आधिकारिक रूप से ‘बिहार लोक भवन’ कर दिया गया है। साथ ही नए प्रधानमंत्री कार्यालय को ‘सेवा तीर्थ’ नाम दिया गया है। सरकार हाल के वर्षों में कई भवनों और मार्गों के नाम बदलकर...

बिहार
राजभवन का नाम बदला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में राजभवन का नाम तत्काल प्रभाव से बदला गया है। अब आधिकारिक रूप से राजभवन को बिहार लोक भवन के रूप में जाना जाएगा। 


केंद्र सरकार के निर्णय के बाद राजभवन का नाम बिहार लोक भवन किया गया है। इसे लेकर राज्यपाल के प्रधान सचिव आरएल चोंग्थु ने अधिसूचना जारी की है। अब आधिकारिक तौर पर हर जगह बिहार लोक भवन के तौर पर ही राजभवन को जाना जाएगा।


वही प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब बदलकर ‘सेवा तीर्थ’ कर दिया गया है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बन रहे नए पीएम कार्यालय को यह नाम दिया गया है। यह केंद्र देश से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों का स्थल है और इसका उद्देश्य शासन में सेवा की भावना को बढ़ावा देना बताया जा रहा है।


यह बदलाव अकेला नहीं है। सरकार ने हाल के वर्षों में कई सरकारी भवनों और मार्गों के नाम बदले हैं, जो प्रशासन में सेवा, जिम्मेदारी और पारदर्शिता की नई सोच को दर्शाते हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकार ऐसे नाम चुन रही है जो सत्ता के बजाय सेवा, और अधिकार के बजाय जिम्मेदारी पर जोर दें।


इसी कड़ी में दिल्ली के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’ कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास का नाम पहले ही ‘लोक कल्याण मार्ग’ किया जा चुका है, जबकि राजपथ को ‘कर्तव्य पथ’ कहा जाने लगा है। केंद्रीय सचिवालय को भी नया नाम ‘कर्तव्य भवन’ मिला है।


सरकार का कहना है कि यह सिर्फ नामों का बदलाव नहीं है, बल्कि यह संदेश देने के लिए है कि प्रशासन जनता की सेवा के लिए है, न कि शक्ति प्रदर्शन के लिए। नामों में यह परिवर्तन शासन की प्राथमिकताओं ,सेवा, कर्तव्य और पारदर्शिता को दर्शाता है।

राजभवन अब 'बिहार लोक भवन' के नाम से जाना जाएगा, नाम बदले जाने को लेकर अधिसूचना जारी

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें