ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहार: पत्नी से परेशान पति ने की आत्महत्या, फेसबुक पर लाइव आकर दी जान

ROHTAS: रोहतास जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके रूह कांप जाएंगे। पत्नी से परेशान पति ने ट्रेन से काटकर अपनी जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने फेसबुक पर लाइव आकर

बिहार: पत्नी से परेशान पति ने की आत्महत्या, फेसबुक पर लाइव आकर दी जान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ROHTAS: रोहतास जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके रूह कांप जाएंगे। पत्नी से परेशान पति ने ट्रेन से काटकर अपनी जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या की वजह बताई। उसने ये भी कहा कि मेरी एक बेटी है, जो मेरे मरने के बाद मेरी पत्नी के पास नहीं बल्कि मेरी मां के पास रहेगी। आइए आपको बताते है शख्स ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। 



मुफस्सिल डिहरी थाना  क्षेत्र के दहाउर के रहने वाले एक शख्स ने फेसबुक लाइव आकर पहलेजा के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वहीं, रेलवे से मिले मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेने के लिए रेल पुलिस जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची, तब तक परिजन शव लेकर फरार हो चुके थे। ऐसे में अब फेसबुक लाइव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 



बताया जा रहा है कि मृत युवक दहाउर के रहने वाले सत्येंद्र सिंह का 27 साल का बेटा दिग्विजय सिंह है। शुक्रवार को वह फेसबुक लाइव आकर कहने लगा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके लिए उसके माता-पिता या कोई और नहीं बल्कि पत्नी और पत्नी की बड़ी बहन ज़िम्मेदार है। इन दोनों से तंग आकर पहलेजा रेलवे गुमटी के पास उसने आत्महत्या कर रहा है। 



फेसबुक लाइव में शख्स ने यह भी कहा कि उसकी एकमात्र बेटी है, जो मौत के बाद अपनी दादी के पास रहेगी और सारी संपत्ति युवक की मां के नाम होगी। युवक जब फेसबुक लाइव कर रहा था, तब उसके गांव के एक-दो लोगों ने इस फेसबुक लाइव को देख लिया, और इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। 



आरपीएफ निरीक्षक रामविलास ने बताया कि मेमो के आधार पर पुलिस  घटनास्थल पर पहुंची थी तब तक परिजन शव को लेकर जा चुके थे। फेसबुक लाइव आकर युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले को लेकर ग्रामीण हैरान हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें