ब्रेकिंग
नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसानालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

पंचायत चुनाव : आज चौथे चरण की मतगणना, 799 पंचायतों में बन जाएगी गांव की सरकार

PATNA : बिहार में चल रही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के दौरान आज चौथे चरण मतगणना हो रही है. बुधवार को चौथे चरण में 36 जिलों के 53 प्रखंडों के 799 पंचायतों के लिए डाले गए वोटों की आज

पंचायत चुनाव : आज चौथे चरण की मतगणना, 799 पंचायतों में बन जाएगी गांव की सरकार
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में चल रही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के दौरान आज चौथे चरण मतगणना हो रही है. बुधवार को चौथे चरण में 36 जिलों के 53 प्रखंडों के 799 पंचायतों के लिए डाले गए वोटों की आज काउंटिंग शुरू हो गई है. कड़ी सुरक्षा के बीत सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है. मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. प्रशासन ने मतगणना स्थल के आसपास बैरिकेडिंग की हुई है. बिना पास के किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था 4 लेयर की रखी गई है. मतगणना स्थल में पहुंचने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है. 


चौथे चरण में 88137 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा. इनमें 41,410 पुरुष और 46,727 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस चरण में 3220 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 115, ग्राम पंच के 3104 और मुखिया सीट के एक उम्मीदवार शामिल हैं. इस चरण में 147 सीटों के लिए किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है. 


इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 41,120 उम्मीदवार हैं. ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए 5,835 उम्मीदवार हैं. पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 5,979 उम्मीदवार हैं. ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 17,553 उम्मीदवार हैं. ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 4,190 उम्मीदवार और जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1,131 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला आज होगा. 


बता दें कि बुधवार को प्रदेश के 36 जिलों के 53 ब्लॉक में 58.65% मतदान हुआ था. इसमें सबसे ज्यादा बांका में 84.85% वोटिंग हुई. चुनाव में 63.05% महिला और 54.26% पुरुष ने वोट किया. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें