ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

Bihar News: नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ से 8 की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं. सरकार ने मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख मुआवजे की घोषणा की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर गहरा दुख जताया है.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: नालंदा के शीतला माता मंदिर में मंगलवार सुबह हुई भगदड़ की घटना में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।


जानकारी के अनुसार, भगदड़ कैसे शुरू हुई इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, मंगलवार के दिन मंदिर में हर सप्ताह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार होने के कारण इस बार भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे। मंदिर के पास लगे मेले और भीड़ प्रबंधन में संभावित लापरवाही को घटना की एक वजह माना जा रहा है।


घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता और राहत प्रदान कर रही है तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। 


विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी भगदड़ में हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद बताया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें