ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar News: इस जिले से एक साथ गायब हुईं कई नाबालिग लड़कियां, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: पश्चिम चंपारण के सेमरी भवानीपुर से 4 नाबालिग लड़कियां लापता। सोहना, नाजिया, नेहा, और साजहा के लिए पुलिस ने शुरू की तलाश, सदमें में परिजन।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले के नवलपुर थाना क्षेत्र के सेमरी भवानीपुर गांव में 10 मई को एक चौंकाने वाली घटना ने गांववालों और परिजनों को सदमे में डाल दिया है। चार नाबालिग लड़कियां जिनके नाम हैं सोहना खातून (12), नाजिया खातून (11), नेहा निशा (9), और साजहा बेगम (12) रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं हैं।


परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे ये लड़कियां मवेशियों के लिए चारा काटने घर से निकली थीं। उन्हें आखिरी बार गांव के पीछे बगीचे में एक साथ बैठे देखा गया था, लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। घटना से सेमरी अंसारी टोला में अफरातफरी मच गई है और परिजन रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं।


परिजनों ने दोपहर तक इंतजार किया, लेकिन जब लड़कियां वापस नहीं लौटीं, तो उन्होंने स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की। कई घंटों तक कोई सुराग न मिलने पर शाम 6 बजे नवलपुर थाने में शिकायत दर्ज की गई। नवलपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सदर एसडीपीओ-2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि चारों बच्चियों के लापता होने की FIR दर्ज कर ली गई है।


पुलिस ने अपहरण, भटकाव, या अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच तेज कर दी है। शहर और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और पड़ोसी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। परिजनों से लगातार संपर्क में रहकर हर संभव जानकारी जुटाई जा रही है।


लापता बच्चियों की पहचान इस प्रकार है: सोहना खातून (12, पिता जुम्मन अंसारी), नाजिया खातून (11, पिता मुन्ना अंसारी), नेहा निशा (9, पिता भूटेली अंसारी), और साजहा बेगम (12, पिता मुस्तकीम अंसारी)। ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है और बच्चियों की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं। 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें