ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

Bihar News: बिहार में अब सुपौल तक होगा इस सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन, दिल्ली का सफर हुआ बेहद आसान

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के ललित ग्राम स्टेशन तक चलेगी यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस। सुबह 4 बजे ललित ग्राम से दिल्ली के लिए होगी रवाना, 20 मिनट तक सहरसा में स्टॉप..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर है। सहरसा-नई दिल्ली के बीच दौड़ने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12553/12554) अब सुपौल के ललित ग्राम स्टेशन तक बढ़ा दी गई है। पूर्व मध्य रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर के 10 सितंबर के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है और 3 अक्टूबर से यह विस्तार लागू हो गया, जिससे कोसी क्षेत्र के लोग दिल्ली तक सीधी सुपरफास्ट पहुंच सकेंगे। पहले यह ट्रेन सहरसा से सरायगढ़-ललित ग्राम तक स्पेशल के रूप में चलती थी, लेकिन अब नियमित सेवा बनेगी।


नई टाइमिंग के मुताबिक, 12554 ललित ग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस रोज सुबह 4:00 बजे ललित ग्राम से रवाना होगी। यह राघोपुर, सरायगढ़, सुपौल होते हुए सुबह 6:25 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी। सहरसा में 20 मिनट रुककर 6:45 बजे दिल्ली के लिए निकलेगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 16 कोच वाली यह ट्रेन एसी, स्लीपर और जनरल क्लास से लैस है। वापसी में 12553 नई दिल्ली-ललित ग्राम रात 8:40 बजे नई दिल्ली से चलेगी, सहरसा में रात 8:20 बजे 20 मिनट रुककर अगले दिन रात 10:30 बजे ललित ग्राम होगी।


यह विस्तार सुपौल और आसपास के जिलों मधेपुरा, सहरसा, अररिया के लोगों के लिए भी वरदान साबित होगा। पहले दिल्ली जाने के लिए दरभंगा या समस्तीपुर का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब ललित ग्राम से सीधी पहुंच मिलेगी। व्यापार, नौकरी या पढ़ाई के लिए जाने वालों को 2-3 घंटे समय और किराए की बचत होगी। रेलवे ने कहा कि सहरसा में ही रखरखाव और सफाई होगी। इसी तरह, सहरसा-रामपुरहाट पैसेंजर को त्रिवेणीगंज तक बढ़ाया गया है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें