Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का समापन हो गया है. पटना में इस यात्रा का समापन हुआ है. मुख्यमंत्री की यात्रा में हुए छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ों रू खर्च किए गए। पटना जिले को छोड़कर अन्य 37 जिलों में इस यात्रा पर भवन निर्माण विभाग द्वारा खर्च की गई राशि को रिलीज किया गया है.
चार जिलों के लिए 10-10 लाख रू भेजे गए
भवन निर्माण विभाग ने पटना को छोड़कर सभी 37 जिलों के लिए राशि जारी किया है. अरवल, लखीसराय, शिवहर,शेखपुर के लिए 10-10 लाख की राशि जारी की गई है. अन्य 33 जिलों के लिए 15-15 लाख रू रिलीज किए गए हैं. भवन निर्माण विभाग के पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान किए गए विभिन्न कार्यों के लिए 37 जिलों के लिए 5 करोड़ 35 लाख की राशि रिलीज की जाती है. इस संबंध में सभी जिलों के कार्यपालक अभियंताओं को जानकारी दी गई है.
किस काम के लिए दिए गए 15-15 लाख
भवन निर्माण विभाग ने पटना को छोड़कर अन्य जिलों के लिए जो राशि भेजी है, उसे छोटे-मोटे कार्य के बदले भुगतान किया जाना है. मुख्यमंत्री जिस जिले में जाते हैं, वहां बैरिकेटिंग से लेकर सरकारी भवनों के रंग-रोगन का काम भवन निर्माण विभाग कराता है. उन्हीं कार्यों के लिए सरकार ने चार जिलों के लिए 10-10 लाख व अन्य 33 जिलों के लिए 15-15 लाख रू रिलीज किए हैं. पटना को इससे अलग रखा गया है.




