ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

CM नीतीश अपने 'बख्तियारपुर' में गंगा नदी की पुरानी धारा लौटायेंगे ! सरकार ने खोल रखा है खजाना...3427 लाख का खर्चा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में गंगा नदी की पुरानी धारा को पुनर्जीवित करने के कार्यों का निरीक्षण किया। 4.4 किमी धारा की सफाई पर ₹34 करोड़ से अधिक खर्च किया जा रहा है।

बख्तियारपुर गंगा धारा पुनर्जीवन  नीतीश कुमार गंगा सफाई योजना  बख्तियारपुर विकास कार्य  गंगा नदी गाद सफाई बिहार  जल संसाधन विभाग बिहार  सीढ़ी घाट विकास  बख्तियारपुर गंगा चैनल  नीतीश कुमार बख्तियारपुर द
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बख्तियारपुर में गंगा नदी की पुरानी धारा को फिर से बहाल करेंगे. बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री का घऱ है, इसी शहर में वे पले-बढ़े हैं. लिहाजा बख्चियारपुर में गंगा नदी की पुरानी धारा को बहाल किया जा रहा है. 4.420 किमी की लंबाई में गाद की सफाई कराई जा रही है, ताकि गंगा नदी की पुरानी एवं मृतप्राय धारा को पुनर्जीवित किया जा सके. इस कार्य के लिए सरकार 3427 लाख 80 हजार रुपए खर्च कर रही है.

नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर जाकर किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड के लखनपुरा पहुंचकर गंगा नदी की पुरानी धारा को घनसुरपुर घाट से देदौर घाट तक पुनर्जीवित करने के लिए चल रहे कार्यों का जायजा लिया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और कार्य को मानसून से पहले पूरा करने के निर्देश दिये। 

अधिकारियों को दिए निर्देश

इसके बाद सीढ़ी घाट के निकट गंगा चैनल के दायें तट पर पक्के सुरक्षात्मक एवं कटाव निरोधक कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। सीढ़ी निर्माण, कटाव रोकने, पाथ-वे, शौचालय, चेंजिंग रूम, लाइटिंग और लैडस्केपिंग जैसे कार्यों के प्रगति का भी जायजा लिया। सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद पंडित शीलभद्र याजी जी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. बालकेश्वरी याजी जी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी। बख्तियारपुर में हो रहे ये सभी कार्य तथा सीढ़ी घाट एवं इसके आसपास चल रहे विकास कार्यों के पूर्ण हो जाने से यहां आने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें