ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar News: दोस्तों के संग नहाने गया नाबालिग... लौटा ही नहीं, गाँव में छाया मातम

Bihar News: सहरसा की यह घटना बेहद दुखी करने वाली है। स्कूल से आने के बाद दीपांशु अपने दोस्तों संग नहाने चला गया था। 7 घंटे बाद बरामद हुआ शव।

Bihar News
मायूस परिजन
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही। जहां कोसी नदी में स्नान करने गए नाबालिग किशोर की डूबने से मौत हो गई। करीब 7 घंटे के बाद किशोर के शव को नदी से ढूढ़कर निकाला गया। मौत की खबर सुनते ही मृतक की परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है। मृतक किशोर की पहचान कनरिया थाना क्षेत्र के घोघसम गांव वार्ड 3 निवासी पप्पू यादव के 14 वर्षीय पुत्र दीपांशु कुमार के रूप में हुई है।


मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक नाबालिक लड़का आठवीं कक्षा छात्र था। दीपांशु के पिता पप्पू यादव ने बताया कि दोपहर मे स्कूल के आने के उपरांत गांव में ही घर से 500 मीटर की दुरी पर अवस्थित घोघसम घाट कोशी नदी में स्नान करने के लिए चला गया। वहीं अपने दोस्तों के साथ स्नान करने के दौरान वह नदी के गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। उसके साथियों ने आवाज दी और लोगों को इकट्ठा किया।


स्थानीय लोग और परिजन काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर नाबालिक किशोर को ढूंढने लगे। करीब 7 घंटे के बाद उसके शव को ढूंढकर बाहर निकाला गया। बेटे की मौत से पूरा परिवार गमगीन है।


कनरिया थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने कहा कि डूबने से एक किशोर की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक छात्र दोस्तों के संग गांव के ही एक नदी में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।


रितेश हनी की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें