Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के नदियाव गांव के एनएच-32 पर तेज रफ्तार बस ने एक डेढ़ साल के मासूम को रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्ची को बचाने गए पिता को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस घटना में बच्ची के पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मृतका की पहचान प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बच्ची सड़क किनारे खेल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही बस ने उसे कुचल दिया। जबकि बच्ची को देख पिता उसे बचाने के लिए पहुंचे तो पीछे से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल पिता को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



