ब्रेकिंग
बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Bihar News: बैडमिंटन खिलाड़ी को दौड़ा-दौड़कर पीटने वाले ADM पर गिरी गाज, सस्पेंड हुए; वायरल हुआ था वीडियो

Bihar News: मधेपुरा में एक खिलाड़ी को पीटने वाले एडीएम शिशिर मिश्रक को सस्पेंड कर दिया गया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

Bihar news
Bihar news
© Google
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले में बैडमिंटन खिलाडी को दौड़ा-दौड़कर पीटने वाले एडीएम शिशिर मिश्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी. विभाग की और से मामले में दोषी पाते हुए एडीएम को सस्पेंड कर दिया गया है. अधिकारी के द्वारा बैंडमिटन खिलाड़ी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ था.

जानकारी के अनुसार डीएम तरंजोत सिंह के निर्देश पर एडीएम शिशिर मिश्रा के खिलाफ एक जांच कमिटी का गठन किया गया था. इसके द्वारा मामले की जांच कर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गयी थी. इसके आलोक में जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त प्रभार छीन लिया था. अब अधिकारी पर विभाग कार्ररवाई भी हुई. तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

दरअसल, एडीएम शिशिर मिश्रा पर खिलाड़ियों ने मारपीट का आरोप लगाया था. खिलाड़ियों का आरोप था कि उसने अधिकारी के साथ बैडमिंटन खेलने से मना कर दिया था. इसके बाद गुस्साए अधिकारी ने बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ियों को रैकेट से पिटाई की थी. इसका वीडियो भी सामने आया था जिसमें अधिकारी खिलाड़ी को दौड़ा दौड़ाकर पीट रहे थे और गाली-गलौज भी की थी.

वहीं इस मामले में एडीएम ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि खिलाड़ियों के द्वारा कमेंट पास किया गया था. इसी दौरान हल्की फुल्की दौड़ा भाग हो गयी थी. उन्होंने आरोप को निराधार बताया था, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा था कि अधिकारी खिलाड़ी को दौड़ा दौड़ाकर पीट रहे हैं और गाली गलौज कर रहे हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें