ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बिहार में सोना लूटकांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार, विकास झा कई जिलों में 100 KG से अधिक लूट चुका है गोल्ड

PATNA: बिहार में सोना लूटकांड का सबसे बड़ा मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी विकास झा बिहार के कई जिलों में 100 किलो से अधिक सोना लूट कांड

बिहार में सोना लूटकांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार, विकास झा कई जिलों में 100 KG से अधिक लूट चुका है गोल्ड
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में सोना लूटकांड का सबसे बड़ा मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी विकास झा बिहार के कई जिलों में 100 किलो से अधिक सोना लूट कांड का अंजाम दे चुका है. इसकी गिरफ्तारी मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से हुई है. 

निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी

विकास झा के निशानदेही पर कई जगहों पर वैशाली, दरभंगा की पुलिस छापेमारी कर रही है. विकास झा के निशानदेही पर कई लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. विकास झा वैशाली में मुथूट फाइनेंस का 51 किलो, मुजफ्फरपुर के मुथूट फाइनेंस के 32 किलो सोना और दरभंगा में 10 किलो से अधिक सोने की लूटकांड का मास्टर माइंड माना जा रहा है. वैशाली पुलिस विकास झा को रिमांड पर लेने वाली है. 

कारोबार में लगाया पैसा

दलसिंहसराय थाने के शाह पगड़ा निवासी कुख्यात विकास कुमार झा उर्फ बाबा ने पुलिस की पूछताछ में कई राज खोला है. विकास झा ने स्वीकार किया है कि वह लूट का सोना अपने रिश्तेदार और दोस्तों के घर भी रखता था. उसने अपना सोना संजय मिश्रा को रखने के लिए दिया था. उसे मनीगाछी थाना क्षेत्र के ही बाजितपुर निवासी सोनार रौशन साह को 22 लाख रुपये में बेच दिया था. इस पैसे  से वह एकमीघाट के पास एक ढाबा खोला है. मुंगेर के संग्रामपुर में ईंट भट्ठा में छह लाख रुपये लगाया गया. इसके अवाले वह कई रोजगार में अपना पैसा लगाया है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें