ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

बिहार में छठे मरीज की मौत, PMCH में बाढ़ के व्यक्ति की मौत

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिहार में कोरोना की वजह से छठे मरीज की मौत हो गई है।कोरोना के कारण जिस मरीज की मौत हुई है वह बाढ़ के बेलछी का

बिहार में छठे मरीज की मौत, PMCH में बाढ़ के व्यक्ति की मौत
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिहार में कोरोना की वजह से छठे मरीज की मौत हो गई है।कोरोना के कारण जिस मरीज की मौत हुई है वह बाढ़ के बेलछी  का रहने वाला था। पिछले दिनों अथमलगोला क्वॉरेंटाइन सेंटर में उसे पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद इलाज के लिए उस व्यक्ति को पटना के पीएमसीएच लाया गया था।60 साल के व्यक्ति की मौत हुई है।


इससे पहले पांचवी मौत  सासाराम के 70 साल के बुजुर्ग की मौत गुरुवार दोपहर 2 बजे नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार में हो गई थी । बुजुर्ग की रिपोर्ट उनकी मौत से दो घंटे पहले ही पॉजिटिव आई थी। मृतक को पहले से ही सांस से जुड़ी बीमारी थी। उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे।


इससे पहले तीसरी और चौथी मौत पटना के एनएमसीएच में हुई थी।  तीसरी मौत  1 मई को हुई थी। तीसरा मृतक मोतिहारी का रहनेवाला था और उसकी उम्र 54 साल थी। साल भर से इस पीड़ित को कैंसर था और उसका इलाज भी चल रहा था। वहीं 2 मई को कोरोना से चौथी मौत पटना के NMCH में ही हुई थी। चौथा मृतक 45 साल का शख्स था जो कैंसर का मरीज भी था। 30 अप्रैल को उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी कोरोना जांच की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।



वहीं पटना के एम्स में कोरोना से पहली और दूसरी मौत हुई थी। बिहार में कोरोना से पहली मौत 22 मार्च को पटना एम्स में ही हुई थी। मृतक मुंगेर का रहने वाला था और दोहा, कतर से लौटा था। वहीं दूसरी मौत 17 अप्रैल को वैशाली के राघोपुर के रहने वाले 35 साल के शख्स की मौत भी एम्स में इलाज के दौरान हुई थी। 


इस बीच बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा आंकड़ा 653 तक पहुंच गया है। आज रविवार को अब तक 42 मरीज मिले हैं। पटना जिले में भी आज तीन नये कोरोना पॉ़जिटिव मरीज सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों के अंदर कोरोना प़ॉजिटिव मरीजों के आंकड़े में तेजी से इजाफा हुआ है। कल शनिवार को भी सूबे में 32 मरीज मिले थे।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें