ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: बिहार में निगरानी के हत्थे चढ़ा पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE, 12 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

Bihar News: मधुबनी में निगरानी विभाग की टीम ने पंचायती राज विभाग के जेई को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है.

Bihar News
गिरफ्त में घूसखोर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी के लगातार एक्शन के बावजूद सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने पंचायती राज विभाग के जेई को घूस लेने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल, निगरानी विभाग को सूचना मिली थी कि मधुबनी के कलुआही प्रखंड में तैनात पंचायती राज विभाग के जूनियर इंजीनियर हरिशंकर प्रसाद भ्रष्टाचार में लिप्त है। निगरानी में जेई के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पहले उसकी जांच की गई। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी की टीम पटना से मधुबनी पहुंची।


निगरानी विभाग के डीएसपी मो. वसीम के नेतृत्व में टीम ने घूसखोर जेई को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी जेई पीड़ित से 12 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर ले रहा था, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और जेई को घूस के पैसों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की कार्रवाई से जिले भर के भ्रष्ट अधिकारी और कर्मियों में हरकंप मच गया है।


आरोपी जेई से पूछताछ के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर पटना चली गई, जहां उसे निगरानी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीम का नेतृत्व डीएसपी एमडी वसीम फिरोज कर रहे थे। टीम में निगरानी इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार, सिपाही पंकज कुमार, सिपाही धर्मवीर पासवान और कंप्यूटर आपरेटर चंदन कुमार शामिल थे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें