ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहार: Lockdown का दूसरा दिन, सख्ती से कराया जा रहा लॉकडाउन का पालन

DESK: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने पूरे राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। लॉकडाउन का आज दूसरा दिन हैं। कोरोना की चेन को तो

बिहार: Lockdown का दूसरा दिन, सख्ती से कराया जा रहा लॉकडाउन का पालन
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने पूरे राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। लॉकडाउन का आज दूसरा दिन हैं। कोरोना की चेन को तोड़ने की मकसद से लगाए गये लॉकडाउन का सख्ती से पालन भी कराया जा रहा है।


 जिला प्रशासन और पुलिस की टीम इस काम दिन-रात लगी हुई है। वही बेवजह घर से निकलने वालों को पुलिस सजा भी दे रही है। ऐसे लोगों की पिटाई के साथ-साथ उठक-बैठक भी कराया जा रहा है। पुलिस की यह कोशिश है कि लॉकडाउन के दौरान लोग घर से बाहर ना निकले। घर में रहकर वे कोरोना की चेन को तोड़ने में मदद करे। 


लॉकडाउन के दूसरे दिन आज पटना, बेगूसराय,नालंदा, दरभंगा, नवादा समेत अन्य जिलों में पुलिस की सख्ती देखने को मिली। इस दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों से पुलिस ने उठक-बैठक कराया। वही कई जगहों पर लाठियां भी चटकाई गयी। इस दौरान पुलिस लोगों को समझाती भी नजर आई। 


सरकारी गाइडलाइन के अनुसार सुबह 7बजे  से सुबह 11 बजे तक दुकानें खोलने के आदेश का दुकानदार पालन कर रहे हैं। बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड में लोगों को लॉकडाउन पालन कराने के लिए खुद थानाध्यक्ष मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार और अंचलाधिकारी वीणा भारती सड़क पर उतर गये। इस दौरान लॉकडाउन का पालन कराने के लिए लोगों को समझाते नजर आएं। वही बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर डंडा भी बरसाया गया।


नालंदा में लॉकडाउन के दूसरे दिन आज 19 ऑटो ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया। इन पर लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप है। बिहार थाना इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने कार्रवाई करते हुए इनके खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। 


दरभंगा में भी सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया गया। बेवजह घर से बाहर निकले लोगों पर कार्रवाई की गयी। माइक के जरीए लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की गयी। लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए वैसे लोगों से उठक-बैठक करायी जो बिना मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते दिखायी पड़े। दरभंगा के एसएसपी बाबूराम ने भी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।


 नवादा में भी लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस ने सख्ती बरती। घर से बेवजह बाहर निकले वालों को उठक-बैठक कराया गया वही बिना हेलमेट वालों से 1000 रुपया भी जुर्माना लगाया गया। नवादा के डीएम यशपाल मीणा, नगर थाना क्षेत्र में प्रभारी थानाध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर नियाज अहमद भी इस दौरान सड़क पर उतरे और लोगों से गाइडलान का पालन करने की अपील की। वही सड़कों पर बेवजह घूमने वालों पर जुर्माना भी लगाया। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें