ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार में दो नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, सम्राट अशोक की जयंती अब राजकीय समारोह

PATNA : नीतीश कैबिनेट ने आज कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई है। सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए राज्य के अंदर दो नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने का फैसला किया है। अब मुंगेर औ

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, बिहार में दो नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, सम्राट अशोक की जयंती अब राजकीय समारोह
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : नीतीश कैबिनेट ने आज कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई है। सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए राज्य के अंदर दो नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने का फैसला किया है। अब मुंगेर और पूर्वी चंपारण में नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ यहां अस्पताल के निर्माण के लिए सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार की तरफ से 12 सौ करोड़ से ज्यादा की राशि की मंजूरी दी गई है। 


इतना ही नहीं नीतीश सरकार ने अब नालंदा जिले के पावापुरी मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का भी फैसला किया है। अब इसे वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी की बजाय भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी के तौर पर जाना जाएगा। एक और बड़ा फैसला करते हुए नीतीश सरकार ने सम्राट अशोक की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने के फैसले पर मुहर लगाई है। अब सम्राट अशोक की जयंती चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि को सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर पटना में राजकीय समारोह के तौर पर मनाई जाएगी। 


इसके अलावा नीतीश सरकार ने कोरोना के प्रिकॉशन डोज के लिए 1314 करोड़ से ज्यादा की स्वीकृति दी है। यह राशि 18 से 59 साल तक के लोगों को दी जाने वाली प्रिकॉशन डोज पर खर्च की जाएगी। यह डोज बिहार में निशुल्क दी जाएगी। सरकार ने बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड नियमावली 2022 के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है, साथ ही साथ बिहार राज्य गैर सरकारी मान्यता प्राप्त अनुदानित मदरसा प्रबंधन समिति गठन नियमावली 2022 की स्वीकृति पर भी मुहर लगाई गई है। बिहार राज्य गैर सरकारी मान्यता प्राप्त अनुदानित मदरसा मौलवी स्तर तक के लिए गैर शिक्षण कर्मचारी सेवा शर्त नियमावली को भी मंजूरी दी गई है। नीतीश कैबिनेट में एक और महत्वपूर्ण फैसले में बिहार व्यवहार न्यायालय अधिकारी एवं कर्मचारी नियमावली 2022 को मंजूरी दी है। इसके तहत कर्मियों की नियुक्ति प्रोन्नति, स्थानांतरण एवं अन्य सेवा शर्तों को तय किया जाएगा।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें