ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहार के 8 आईएएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखिए पूरी लिस्ट

PATNA : बिहार के 8 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। इन आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर में प्रमोशन मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर

बिहार के 8 आईएएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखिए पूरी लिस्ट
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के 8 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। इन आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर में प्रमोशन मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी। 



सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक जिन आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है उनकी लिस्ट इस तरह है। पीएचईडी के अपर सचिव राम अनुग्रह नारायण सिंह, निदेशक, भविष्य निधि निदेशालय, वित्त विभाग नीलम चौधरी, नालंदा के बंदोबस्त पदाधिकारी सतीश कुमार शर्मा, पूर्णिया के बंदोबस्त पदाधिकारी ऋषिदेव झा, छपरा के नगर आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय, स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव राम ईश्वर, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर सचिव ओम प्रकाश यादव और पश्चिम चंपारण के बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश चौधरी को संयुक्त सचिव में प्रमोशन दिया गया है।



इसके अलावे आईएएस अधिकारी केशवेन्द्र कुमार वापस अपने होम कैडर में जाएंगे। राज्य स्वास्थ्य समिति में अपर कार्यपालक निदेशक केशवेन्द्र कुमार फिलहाल बिहार में प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसी महीने 27 तारीख को उनकी प्रतिनियुक्ति खत्म हो रही है, इसके बाद वह वापस केरल कैडर में चले जाएंगे। आईएएस शिखा श्रीवास्तव भी अपने मूल कैडर में वापस जाएंगी। आईआरटीएस सेवा की अधिकारी शिखा श्रीवास्ताव भी रेलवे में वापस जाएंगी। कम्फेड की प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित शिखा श्रीवास्तव की प्रतिनियुक्ति 16 नवम्बर को समाप्त हो रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें