ब्रेकिंग
पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारातपटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात

बिहार: जेल की रोटी लेकर कोर्ट पहुंच गया कैदी, शिकायत सुन भड़क गए जज साहब

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है, जहां कल यानी मंगलवार को एक कैदी कोर्ट पहुंच गया और रोटी निकालकर सामने रख दी। उसने जज से शिकायत करते हुए कहा कि जेल में ऐसा

बिहार: जेल की रोटी लेकर कोर्ट पहुंच गया कैदी, शिकायत सुन भड़क गए जज साहब
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है, जहां कल यानी मंगलवार को एक कैदी कोर्ट पहुंच गया और रोटी निकालकर सामने रख दी। उसने जज से शिकायत करते हुए कहा कि जेल में ऐसा खाना मिलता है जो कोई जानवर भी न खा सके। कैदी को हत्या की कोशिश में जेल लाया गया, लेकिन यहाँ उसे खाने की क्वालिटी सही नहीं मिल प् रही। इसको लेकर वह मंगलवार सुबह कोर्ट पहुंचा और साथ में रोटी भी ले आया। रोटी देखते जज साहब भड़क गए। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसी शिकायत आ चुकी है। अब मैं खुद जेल जाकर इसकी जांच करूंगा। 



कैदी रामजप्पो यादव का बेटा चंदन कुमार है, जिसने पेशी से पहले भी सत्र न्यायाधीश और जिला विधि सेवा प्राधिकार के सचिव सतीश झा से खाने की क्वालटी को लेकर आपत्ति जताई थी। उसके बाद पेशी के दौरान यादव अपने झोले में जेल की कई रोटियां लेकर पहुंचा था। यह रोटी उसे बीती रात जेल में खाने के लिए मिली थी, जो उसने सबूत के तौर पर रख लिया और सुबह होते रोटी के साथ कोर्ट पहुंच गया। 



कैदी जब जज के सामने आया तो उसने रोटी सामने निकाली और कहा कि यह वही रोटी है, जो मुझे खाने के लिए दिया गया है। इस रोटी को कोई जानवर भी नहीं खाना चाहेगा। जेल में कैदियों को जानवरों से भी बदतर खाना खिलाया जा रहा है। कैदी ने जेल में मिलने वाले खाने की पोल खोल कर रख दी। 



कैदी की शकायत सुन जज ने जांच का आश्वासन दिया। जज ने बताया है कि वीरपुर कांड संख्या 152/20 में जेल में बंद कैदी रामजप्पो के बेटे चंदन कुमार ने खाने की क्वालिटी की शिकायत की थी। इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें