Bihar Ias Transfer: नीतीश सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है.
पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह से यह विभाग ले लिया गया है. अब ये उद्योग विभाग एसीएस होंगे. साथ ही परिवहन विभाग अतिरिक्त प्रभार में दिया गया है. पटना प्रमंडल के कमिश्नर चंद्रशेखऱ सिंह को आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. पथ निर्माण विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी को स्थानांतरित कर गन्ना उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है. यह सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. वहीं परिवहन विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी को स्थानांतरित कर पथ निर्माण विभाग के सचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.


