ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Crime News: अपने ही बच्चे के अपरहण की मास्टरमाइंड निकली मां, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए रची थी साजिश

Bihar Crime News: यह लव, प्यार और धोखे का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से मिलने के लिए अक्सर किसी भी हद तक जाने को तैयार होते हैं, लेकिन कभी-कभी

Bihar Crime News
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: यह लव, प्यार और धोखे का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से मिलने के लिए अक्सर किसी भी हद तक जाने को तैयार होते हैं, लेकिन कभी-कभी यही रिश्ते धोखे का कारण भी बन जाते हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र का है, जहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी से दूसरी बार शादी करने का दबाव बना रही थी। जब प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया, तो महिला ने उसे फंसाने के लिए साजिश रच डाली। 


दरअसल, महिला ने अपने 7 साल के छोटे बच्चें को अपनी मौसी के घर भेज दिया और फिर थाना में आवेदन देकर प्रेमी पर बच्चें का अपहरण करने का आरोप लगा दिया। वहीं, डीएसपी पश्चिमी ने इस मामले के बारे में बताया है कि बीते दिन मनियारी थाना को बच्चें के अपहरण की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों को उनकी मां की मौसी के घर से बरामद किया है। 


वहीं, पूछताछ के दौरान महिला ने अपने प्रेम प्रसंग के बारे में पुलिस को सारी जानकारी दी है। महिला ने बताया है कि करीब 4 साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। महिला ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, जिसे लेकर अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच मनियारी थाना प्रभारी देवब्रत कुमार और एसआई प्रीति कुमारी कर रहे है।

रिपोर्ट:- राजन कुमार, मुजफ्फरपुर 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें