ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Crime News: बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल! नमाज पढ़कर लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नमाज पढ़कर लौटते वक्त युवक का मर्डर किया गया है।

Bihar Crime News
नमाज पढ़कर लौट रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है, जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। तरावीह की नमाज अदा कर लौट रहे व्यक्ति के सीने में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। घटना रामगढ़वा थाना के बैरिया पंचायत के आर्यानगर की है।


बदमाशों ने रविवार की रात गोली मारकर हत्या की है। मृतक की पहचान शेख नुरेन (उम्र करीब 50 से 55 साल) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर रामगढ़वा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। खबरों के मुताबिक रविवार रात 9.30 बजे के आसपास बदमाशों ने शेख नुरेन के सीने में गोली मारी और घटना को अंजाम देने के बाद पैदल ही भाग निकले। बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है। गोली लगते ही शेख नुरेन जमीन पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की पुष्टि की है। घटना को लेकर कहा गया है कि रक्सौल डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। प्रथम दृष्टया आपसी दुश्मनी में घटना की बात सामने आ रही है। घटना में दो अपराधी शामिल हैं। वहीं दो संदिग्धों को एसआईटी ने हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें