ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: ऊपर तक देना होता है..जल्दी से और 20 हजार दो, वरना...! सचिवालय में बैठे 'मद्य निषेध विभाग' के बाबू- कर्मी के बीच 'रिश्वतखोरी' की दिलचस्प बातचीत वायरल

मद्य निषेध विभाग के सिपाही से सचिवालय के बाबू ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। ऑडियो-वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें पैसे की मांग साफ सुनी जा सकती है।

बिहार भ्रष्टाचार खबर, मद्य निषेध विभाग रिश्वत, सचिवालय रिश्वत कॉल, बिहार घूसखोरी वायरल ऑडियो, सरकारी विभाग रिश्वत बिहार, बिहार पुलिस घूस मामला, व्हाट्सऐप रिश्वत कॉल, औरंगाबाद पुलिस घूस
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है. कई ऐसे विभाग हैं जहां बिना पैसे के कुछ नहीं होता. आम आदमी से वसूली की बात छोड़िए, विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों से उनके वरीय अधिकारी जमकर उगाही करते हैं. मद्ध निषेध विभाग के सिपाही और सचिवालय में बैठे बाबू के बीच बातचीत का ऑडियो-वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सुना जा रहा, 14 हजार दे दिए हैं, और 20 हजार जल्दी दीजिए, ऊपर तक पहुंचाना होता है. बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऊपर में पैसा कहां तक जाता है  ? अगर जांच हो तो भ्रष्टाचार का पूरा कुनबा बेनकाब हो सकता है. 

सचिवालय में वसूली गैंग सक्रिय

विभाग के हेडक्वाटर्र में बैठे एक सरकारी सेवक ने फील्ड में तैनात एक कर्मी को व्हाट्सअप्प कॉल किया. इसके बाद कहा...दो का आदेश आपने देखा ? मेल भेज दिए हैं, सकलदेव और सूरज दोनों सस्पेंड हो गया. इस पर उस शख्स ने कहा कि मेरा वाला में खर्चा पानी दे दिए थे. मेरा काम हो गया सर...कर दिए न ? 

सचिवालय में बैठे सरकारी सेवक ने कहा,...20 और भेज दीजिए,काम हो जायेगा. आपके ही काम के लिए कह रहे हैं. प्रमोशन का समय है, दो महीना भी सस्पेंड रह गये,बस हो जायेगा. इधर से सिपाही ने कहा कि सर 14 दे दिए हैं, 5-6 हजार और दे देंगे सर, जवाब मिलता है...नहीं-नहीं, 20 हजार से कम पर नहीं होगा, ऊपर भी देना होता है, औरंगाबाद से आपके खिलाफ चिट्ठी आया हुआ है, फिर भी बचा कर रखे हुए हैं. तुरंत भेजिए 20 हजार, आपके लिए ही आज ऑफिस आये हैं, तुरंत पेमेंट करिए, नहीं तो मुश्किल हो जायेगा. इधऱ से सिपाही ने कहा कि सर जल्दी कर देंगे, अभी पैसा नहीं है, इस पर सचिवालय में बैठे उक्त सेवक ने कहा कि टाइम बताइए, कितना देर में दीजिएगा. सर एक घंटा में बता रहे हैं.......

कुछ इस तरह का संवाद पटना सचिवालय में बैठे लोग और फील्ड के कर्मी के बीच किया जा रहा है. दरअसल, सचिवालय में बैठे जिस शख्स ने औरंगाबाद के एक सिपाही को पैसे के लिए तंग किया, उसने व्हाट्सअप्प कॉल को भी दूसरे फोन से रिकार्ड कर लिया. साथ ही फोन पे के माध्यम से 14 हजार रू भेजा था, उसका भी सबूत है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें