ब्रेकिंग
बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस

भोजपुरी के मशहूर गायक विष्णु ओझा की हालत नाजुक, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती

PATNA : देश-विदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. बिहार में भी इसका संक्रमण तेज रफ़्तार से बढ़ रहा है. कोरोना महामारी से जुड़ी हुई इस वक्त एक बड़ी खबर सामन

भोजपुरी के मशहूर गायक विष्णु ओझा की हालत नाजुक, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : देश-विदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. बिहार में भी इसका संक्रमण तेज रफ़्तार से बढ़ रहा है. कोरोना महामारी से जुड़ी हुई इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भोजपुरी संगीत में देवी पचरा के महानायक गायक विष्णु ओझा को लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विष्णु ओझा जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं. 


भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक विष्णु ओझा की तबीयत ख़राब होने के कारण उनके प्रशंसकों के बीच काफी दुःख का माहौल है. विष्णु ओझा के फैन सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं. मुकेश ओझा ने लिखा है कि "कोरोना महामारी से जूझ रहे हमारे गांव के आन बान शान भोजपुरी जगत के भीष्म पितामह सह गायक विष्णु ओझा जी के लिए भगवान से हम सब विनती करें कि जल्द से जल्द स्वस्थ हो ,और हम सबके बीच में हो!" वहीं सौरभ राज ने लिखा है कि "माँ विंध्यवासिनी और बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ जी के कृपा से रउआ (विष्णु ओझा जी) जल्द ठीक होइ."


विष्णु ओझा के एक अन्य फैन पप्पू ने लिखा है कि "भोजपुरी के महान गायक भोजपुरी रत्न हमारे आदरणीय श्री विष्णु ओझा जी कोरोना महामारी से जीवन का जंग लड़ रहे हैं. भोजपुरी समाज से निवेदन है आप सभी भगवान से प्रार्थना करे कि वो जल्दी स्वस्थ हो कर पुनः हम सब के बीच लौटे.भोजपुरी को अभी उनकी बहुत आवश्यकता है."


आपको बता दें कि भोजपुरी के मशहूर गायक विष्णु ओझा देवी पचरा के लिए काफी प्रसिद्ध हैं. उनकी प्रस्तुति 'जनक सुता जग जननी भवानी, आजु सभा बीचे राखी ल पानी' और 'जाहू हम जनिती शीतल अइहें अंगना रुनु रे झुनू ना, बजवइती बारहो बाजना रुनू रे झूनू ना' गीत काफी फेमस है. हाल ही में विष्णु ओझा होली से ठीक एक दिन पहले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें