ब्रेकिंग
नालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंप

पुलिस की दबिश से घबराकर चंदन हत्याकांड के 2 नामजद आरोपियों ने किया सरेंडर, भाई की हत्या का लिया था बदला

भोजपुर के चंदन हत्याकांड में पुलिस की दबिश के बाद दो नामजद आरोपी अंकित और संजीत ने कोर्ट में सरेंडर किया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बताया जा रहा है कि चंदन की हत्या भाई की मौत का बदला लेने के लिए की गई थी।

बिहार
5 आरोपी फरार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHOJPUR: पुलिस की दबिश से घबराकर चंदन हत्याकांड के 2 नामजद आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद अंकित और संजीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वही भोजपुर पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। बता दें कि इससे पहले ही एक नामजद आरोपी सत्येन्द्र सिंह ने को 25 अक्टूबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


घटना भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन टोला की है। जब 23 अक्टूबर की रात गोवर्धन पूजा पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हथियारबंद बदमाशों ने राजेंद्र सिंह के बेटे चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भाई की हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया था। 


बताया जाता है कि 2023 में सत्येंद्र सिंह के भाई उपेंद्र सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वही सत्येंद्र सिंह भी घायल हो गया था। तब मृतक चंदन समेत 4 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। चंदन जेल भी गया था लेकिन बाद में जमानत पर छूट गया था। 23 अक्टूबर को चंदन की हत्या कर दी गयी थी। इस घटना के बाद मृतक के बड़े भाई विनोद के बयान पर सत्येंद्र सिंह सहित 8 आरोपियों के खिलाफ चरपोखरी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। 


जिसके बाद मुख्य आरोपी सत्येंद्र सिंह को पुलिस ने पहले अरेस्ट किया फिर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाने लगी। पुलिस की दबिश से घबराकर दो नामजद आरोपियों ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद अंकित और संजीत को जेल भेज दिया गया। वही फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। चरपोखरी थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि चंदन हत्याकांड के अन्य 5 आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें