ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म

भागलपुर में समृद्धि यात्रा के मंच पर नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की बॉन्डिंग चर्चा में। एंकर ने गलती से सम्राट को मुख्यमंत्री कह दिया, भविष्य के सीएम पर अटकलें तेज।

बिहार न्यूज
एंकर की फिसली जुबान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR:भागलपुर में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली। समृद्धि यात्रा के मंच पर एंकर ने सम्राट चौधरी को गलती से 'मुख्यमंत्री' कहकर संबोधित कर दिया। महिला एंकर के इस 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत और गर्म हो गई है।


कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें प्रणाम करवाया। इस दौरान दोनों नेताओं की आपसी बॉन्डिंग और मंच पर केमिस्ट्री देखने वालों का ध्यान खींच रही थी। भागलपुर की जगदीशपुर बैजानी पंचायत में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मंच पर सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, दिलीप जायसवाल और अन्य नेता मौजूद थे। एंकर की फिसली जुबान और नीतीश का अपने डिप्टी को मंच पर सम्मान देना बिहार की राजनीति में भविष्य के सीएम को लेकर अटकलों को और तेज कर रहा है।


सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 20 साल की राजनीतिक उपलब्धियों और उनके नेतृत्व की तारीफ की। मंच पर दोनों नेताओं के हाथ जोड़कर जनता को प्रणाम करने और गहरी मित्रता दिखाने की पूरी प्रक्रिया करीब एक घंटे तक जारी रही। राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले महीने पद छोड़ेंगे। चर्चा है कि उनके बाद बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बन सकता है, जिसमें सबसे चर्चित नाम डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का है।


सम्राट चौधरी कुशवाहा जाति से आते हैं और जेडीयू की पार्टी बिहार में कुर्मी-कुशवाहा समीकरण पर आधारित राजनीति करती आई है। नीतीश की समृद्धि यात्रा के दौरान कई जिलों में मंच पर सम्राट के साथ उनकी बॉन्डिंग देखी गई।हालांकि जेडीयू और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के बाद ही अगले सीएम का नाम घोषित किया जाएगा। ललन सिंह जैसे नेताओं का मानना है कि नई सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में चलेगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें