ब्रेकिंग
छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंहछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह

अचानक भरभराकर नीचे गिरी सामुदायिक भवन की छत, महिला और 3 बच्चे मलबे में दबे

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड के नूरपुर पंचायत में जर्जर सामुदायिक चौपाल भरभराकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी छत पर गोबर का गोईथा ठोक रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

bihar
घायलों को ले जाया गया अस्पताल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के नूरपुर पंचायत स्थित हरिजन टोला में सामुदायिक चौपाल का जर्जर भवन भरभराकर नीचे गिर गया। जिसमें दबने से एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।


घायलों की पहचान नूरपुर हरिजन टोला निवासी किशन दास की पत्नी प्रेमलता देवी, दो बेटी 12 वर्षीय फूल कुमारी, 8 वर्षीय मुन्नी कुमारी और बेटा 2 वर्षीय शिवम कुमार के रूप में हुई है।  ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर भवन के छत पर महिला अपने बच्चों के साथ गोबर का उपला बना रही थी तभी भवन ढह गया।


 उसके मलबे में परिवार के चार सदस्य दब गये। तभी ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर चारों को मलबे से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद सरकारी अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। 

भागलपुर से अजित की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें