ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar News: भागलपुर में भीषण आग लगने से कई घर जलकर राख, एक युवक घायल

Bihar News: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के गोसाईदासपुर में आग लगने से आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, एक युवक का हाथ झुलसा..

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के गोसाईदासपुर पंचायत के छिट राघोपुर गांव में मंगलवार को भीषण आग लगने से आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि लोगों को अपने घरों से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला।


इस भयानक आग में लक्षमण मंडल, अशोक मंडल, विजय मंडल, नारायण मंडल, लूटन मंडल, दर्शन मंडल, अनिल मंडल और मुनीलाल मंडल के घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। जबकि आग बुझाने के दौरान एक युवक का हाथ भी झुलस गया, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना अभी तक नहीं है।


इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगलगी के कारण कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।


नाथनगर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सहायता और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।


रिपोर्टर: अजित कुमार

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें