ब्रेकिंग
बिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल बिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल

बेउर जेल में भिड़े बिहटा और नौबतपुर के अपराधी, मारपीट के बाद सेल में बंद किया गया

PATNA : पटना के बेउर जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की खबर हुई है. नौबतपुर और बिहटा के दो अलग-अलग अपराधी गुटों के कैदी बेउर जेल में बंद है और इनके बीच गुरुवार की शा

बेउर जेल में भिड़े बिहटा और नौबतपुर के अपराधी, मारपीट के बाद सेल में बंद किया गया
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : पटना के बेउर जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की खबर हुई है. नौबतपुर और बिहटा के दो अलग-अलग अपराधी गुटों के कैदी बेउर जेल में बंद है और इनके बीच गुरुवार की शाम जमकर मारपीट हुई है. यह घटना उस वक्त हुई जब शाम में कैदियों की गिनती की जा रही थी. बिहटा के रहने वाले कैदी अमित पर नौबतपुर के माणिक और उज्जवल ने टिप्पणी कर दी जिसके बाद जमकर मारपीट हुई.

नौबतपुर के माणिक उज्जवल गैंग के सदस्य बिहटा के अमित गैंग के सदस्यों से भिड़ गए और काफी देर तक लात घूंसे चलते रहे आनन-फानन में जेल के अंदर पगली घंटी बजाई गई और सभी को काबू में करते हुए सेल में बंद कर दिया गया.

अमित माणिक और उज्जवल तीनों हत्या के आरोपी हैं और फिलहाल बेउर जेल में बंद है. इस मारपीट के कारण बेउर जेल के सरस्वती वार्ड में काफी देर तक अफरातफरी मची रही. नौबतपुर का माणिक बाप बेटा गिरोह चलाता है और उसे पिछले दिनों ही हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया था. उज्जवल भी नौबतपुर का ही रहने वाला है उस पर भी पटना पुलिस के एक जवान की हत्या का आरोप है. जबकि अमित सिनेमा हॉल मालिक की हत्या के आरोप में बेउर जेल में बंद है. इस हिंसक झड़प के बाद अब जेल प्रशासन आज इन सभी कैदियों से पूछताछ करने वाला है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें