ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: बेटी को मोबाइल पर गेम खेलने से मना करना पड़ा भारी, छात्रा ने गुस्से में आकर उठाया खौफनाक कदम

Bihar News: मां ने उसे गेम खेलने से मना किया और पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी। इसी बात पर नाराज होकर आंचल ने घर में ही चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया..

Bihar News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बेगूसराय में सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नौवीं कक्षा की छात्रा ने मामूली विवाद के बाद अपनी जान दे दी। घटना 1 सितंबर की बताई जा रही है। मृतका की पहचान बगवाड़ा वार्ड-1 निवासी धर्मेंद्र महतो की 15 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी के रूप में की गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर को आंचल मोबाइल फोन पर गेम खेल रही थी। इस दौरान उसकी मां ने उसे गेम खेलने से मना किया और पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी। इसी बात पर नाराज होकर आंचल ने घर में ही चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से उतारकर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिनों तक इलाज चलने के बाद भी छात्रा की जान नहीं बच सकी और 3 सितंबर को उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना पर सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का कहना है कि आज के समय में बच्चों को कुछ कहने में भी डर लगता है, क्योंकि छोटी-सी बात पर वे बड़ा कदम उठा लेते हैं। परिवार ने घटना को बेटी की नासमझी और गुस्से का परिणाम बताया। इस घटना से पूरे मोहल्ले और परिवार में मातम का माहौल है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना अभिभावकों और बच्चों के बीच संवाद की कमी को दर्शाती है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


रिपोर्ट: हरेराम दास 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें