ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बिहार: दुकानदार ने गर्म तेल पुलिसवालों पर फेंका, बाजार बंद कराने गए थानेदार, दारोगा और सिपाही जख्मी

BANKA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर 25 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया है. सरकार ने दुकान खोलने के लिए समय निर्धारित किया है. लेकिन फिर भी कुछ दुकानदार अ

बिहार: दुकानदार ने गर्म तेल पुलिसवालों पर फेंका, बाजार बंद कराने गए थानेदार, दारोगा और सिपाही जख्मी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BANKA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर 25 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया है. सरकार ने दुकान खोलने के लिए समय निर्धारित किया है. लेकिन फिर भी कुछ दुकानदार अपनी मनमानी कर रहे हैं. ताजा मामला बांका जिले का है, जहां बाजार बंद कराने गए पुलिसवालों पर दुकानदार ने गर्म तेल फेंक दिया. जिससे थानेदार समेत तीन पुलिसवाले जख्मी हो गए.


घटना बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र की है, जहां श्याम बाजार में लगे हाट को बंद कराने पहुंचे पुलिस दल पर एक दुकानदार ने गर्म तेल फेंक दिया. इस घटना में बौसी थानेदार राज किशोर सिंह, दारोगा राजेंद्र प्रसाद और सिपाही आनंदी यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि पुलिसवाले दोपहर में दुकानों को बंद करा रहे थे. इस दौरान ललन सिंह नाम का एक दुकानदार पुलिसवालों से भिड़ गया और वह मनमानी करने लगा. पुलिसवालों ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने उनके ऊपर गर्म तेल फेंक दिया.


जानकारी मिली है कि पुलिसवालों के आलावा वहां बौसी सीओ विजय कुमार गुप्ता और बीडीओ पंकज कुमार भी मौजूद थे. प्रशासनिक अधिकारी पुलिसवालों के साथ बाजार को बंद कराने पहुंचे थे. बाजार में कई दुकानदार मूढ़ी, घुघनी और पकौड़े तल रहे थे. जब पुलिस ने उन्हें मना किया तो अचानक एक दुकानदार ने कड़ाही में खौल रहे गर्म तेल को पुलिसकर्मियों पर ही फेंक दिया. 


घटना के बाद बाजार में बवाल मच गया. प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत महसूस हुई. उन्होंने फ़ौरन बंधुआ कुरावा थाना और पंजवारा थाना से एक्स्ट्रा फोर्स मंगाया. बताया जा रहा है कि श्याम बाजार से दो दुकानदारों भूखंड पंडित और उसके बेटे गणेश पंडित को गिरफ्तार किया गया है. बाकि के दुकानदार फरार हो गए हैं. बौसी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को दर्ज कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें