ब्रेकिंग
पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर

Bihar News: बिहार में बिजली विभाग का गजब कारनामा, दो बल्ब जलाने पर भेज दिया साढ़े तीन लाख का बिल; कनेक्शन भी काटा

Bihar News: बांका के वंधा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता जितेंद्र पंडित को केवल दो LED बल्ब जलाने पर 3.57 लाख रुपये का बिल भेजा गया, और कनेक्शन काट दिया गया।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के बांका जिले में बिजली विभाग की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक उपभोक्ता को केवल दो LED बल्ब जलाने पर 3.57 लाख रुपये का बिजली बिल भेजा गया। मामले में सुधार करने के बजाय विभाग ने उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया, जिससे उसके सामने और अधिक परेशानी खड़ी हो गई।


जयपुर के वंधा गांव निवासी बिजली उपभोक्ता जितेंद्र पंडित ने बताया कि अगस्त 2024 में उन्होंने अपना बिजली बिल जमा कर दिया था, जिसमें मात्र लगभग एक हजार रुपये बकाया थे। अगले महीने अचानक उनके नाम पर एक लाख रुपये से अधिक का बिल आ गया, और इसके बाद हर महीने बिल की राशि तेजी से बढ़ती चली गई।


जितेंद्र पंडित ने कहा कि उनके घर में अधिक बिजली उपकरण नहीं हैं और मीटर में किसी तरह की छेड़छाड़ की जानकारी उन्हें नहीं दी गई। बिल में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर उन्होंने चार बार आवेदन दिया, लेकिन विभाग ने न तो मीटर जांच कराई और न ही बिल सुधार की प्रक्रिया पूरी की। उलटे, पिछले सोमवार को विभाग ने उनका बिजली कनेक्शन ही काट दिया।


कनेक्शन कट जाने से उनका परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर है और मानसिक तनाव झेल रहा है। यह घटना बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और उपभोक्ता संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। नियमों के अनुसार, विवादित बिल की जांच और निस्तारण तक उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जानी चाहिए। 


बावजूद इसके, विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता दोहरी परेशानी झेल रहा है—भारी बिल और बिजली कटौती। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर बिल सुधार और कनेक्शन बहाल करने की मांग की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें