ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Bihar Road Accident: बिहार के अरवल जिले में NH-139 पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस घटना ने एक बार फिर सड़क

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Road Accident: बिहार के अरवल जिले में बुधवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के प्रसादी इंग्लिश के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर हुआ, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी।


मिली जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज गति से आ रहे हाईवा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।


घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और विरोध जताते हुए सड़क जाम कर दिया। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात ठप हो गया।


ग्रामीणों का कहना था कि इस सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों की जान जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया गया और सड़क जाम हटवाया गया। इसके बाद यातायात को फिर से सामान्य किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक की पहचान पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी अनिल कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो राजदेव उपाध्याय के पुत्र थे। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल हाईवा वाहन को जब्त कर लिया है और उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को फोरलेन बनाया जाए, स्पीड कंट्रोल के लिए उचित व्यवस्था की जाए और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएं। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें