ARWAL: चोरी का विरोध करने पर युवक को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो बदमाशों को दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद दोनों अपराधियों को जेल भेजा गया है। वही अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
घटना अरवल के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के कटेसर टोला रामनाथ बिगहा की है जहां घर में चोरी के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। अरवल पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार को जब इस घटना की जानकारी मिली उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। जिन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। जिसके बाद टीम लगातार प्रयास करते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि 16 नवंबर को चोरों ने घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया था।
विरोध करने पर चोरों ने बैजू कुमार, पिता स्व. दयानंद गोस्वामी, निवासी कटेसर टोला रामनाथ बिगहा को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित की पत्नी संगीता देवी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर रामपुर चौरम थाना कांड संख्या 95/25 दिनांक 17.11.25 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2)/62/109/3(5) तथा 27 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में जबाहर लाल मिस्त्री एवं पंचम कुमार शामिल है, दोनों ग्राम कटेसर का रहने वाला है। इस छापेमारी दल में रामपुर चौरमथानाध्यक्ष वैलिस्टर राम , सअनि राजकपूर, नवलकिशोर राम, परमहंस यादव, बाबुनंदन कुमार, सिपाही वर्षा कुमारी, संजीव कुमार, संजय कुमार एवं चासि ब्रजेश कुमार शामिल थे। पुलिस का कहना है कि अन्य संभावित आरोपितों की भी पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।





