ब्रेकिंग
अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Ara Tanishq Loot: आरा तनिष्क लूटकांड में SP की बड़ी कार्रवाई, दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीसरा आरोपी अरेस्ट

Ara Tanishq Loot: आरा तनिष्क लूटकांड मामले में भोजपुर एसपी ने कार्रवाई करते हुए दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इस केस का तीसरा आरोपी भी अरेस्ट किया गया है।

 Ara Tanishq Loot
आरा तनिष्क लूटकांड में SP की बड़ी कार्रवाई
© First Bihar
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ara Tanishq Loot:  आरा तनिष्क लूटकांड मामले में भोजपुर एसपी ने कार्रवाई करते हुए दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में 10 मार्च को 10 करोड़ 9 लाख की बड़ी लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर भोजपुर एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया और डायल 112 के चालक को हटा दिया है।


इस लूटकांड में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद भोजपुर एसपी ने आरा नगर थाना कांड संख्या-171/25 के तहत जांच के बाद ERV-4 डायल-112 के प्रभारी दारोगा मनोज तिवारी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सिपाही स्वीटी कुमारी और मंटू कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा, ERV-4 डायल-112 के चालक अरविंद कुमार, क्रॉस मोबाइल, आरा नगर थाना और आरा नवादा थाना के पुलिसकर्मियों को उनके पद से हटा दिया गया है।


पुलिस ने इस लूटकांड के तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही लूटकांड में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है। आपको बता दें कि आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में 10 मार्च को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात हुई थी। हथियारबंद अपराधियों ने शोरूम में घुसकर 10 करोड़ 9 लाख रुपये के गहने लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद भोजपुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और लूटकांड में शामिल दो अपराधियों को बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटा पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल, पांच कारतूस और लूट के दौरान सुरक्षा गार्ड से छीनी गई राइफल भी बरामद की।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें