ब्रेकिंग
बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस

Accident News: हादसे की शिकार हुई बारात से लौट रही कार, एक की मौत आधा दर्जन लोग घायल

Accident News: बिहार के अररिया के नारायणपुर गांव के पास एक बराती गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें पूर्व पंचायत सदस्य की मौत हो गई.

Accident News
रोड हादसा
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Accident News: बिहार के रानीगंज-अररिया मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो हुई है। यह घटना सोमवार सुबह लगभग साढ़े तीन बजे की है। दरअसल, नारायणपुर गांव के पास एक बराती गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस भीषण हादसे में खरहट पंचायत के गीतवास गांव निवासी और पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र चौधरी उर्फ नेता जी की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल अररिया में चल रहा है।


घायलों में रमेश साह उर्फ घोलतु, मिथुन कुमार, चालक उमा शंकर साह, संतोष पासवान, जितेंद्र कुमार साह आदि शामिल हैं। ये सभी खरहट पंचायत के निवासी हैं। हादसे के समय सभी लोग गीतवास गांव से सिकटी बरदाहा गांव विवाह समारोह में गए थे और विवाह संपन्न होने के बाद वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, गाड़ी में सवार सभी लोग विवाह के बाद वापस घर लौट रहे थे, जब नारायणपुर गांव के पास चालक को अचानक झपकी लग गई, जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। 


बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी की अगली सीट पर बैठे रामचंद्र चौधरी सहित आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रामचंद्र चौधरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।


बता दें कि, रामचंद्र चौधरी, जिन्हें लोग नेता जी के नाम से पुकारते थे, इलाके में काफी लोकप्रिय थे। वे जेपी आंदोलन में भी सक्रिय थे और अपनी राजनीतिक सक्रियता के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। उनकी मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, और लोग उन्हें उनकी समाजिक सेवाओं और नेतृत्व के लिए हमेशा याद करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें