ब्रेकिंग
Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसाबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानBihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसाबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान

सरकारी सिस्टम फेल हुआ तो प्राइवेट पर भरोसा, अब निजी अस्पतालों में होगा कोरोना का इलाज

PATNA : बिहार में महामारी के बीच सरकारी स्वास्थ्य सिस्टम की हकीकत रक बार फिर सबके सामने आ गई। अब सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज कराने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग

सरकारी सिस्टम फेल हुआ तो प्राइवेट पर भरोसा, अब निजी अस्पतालों में होगा कोरोना का इलाज
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में महामारी के बीच सरकारी स्वास्थ्य सिस्टम की हकीकत रक बार फिर सबके सामने आ गई। अब सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना का इलाज कराने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य के सभी डीएम और सिविल सर्जनों को कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों को अनुमति देने का निर्देश दिया। शनिवार को जारी निर्देश के अनुसार निजी अस्पतालों द्वारा संक्रमितों के इलाज शुरू करने को लेकर दिए गए आवेदन के आधार पर अस्पताल की जांच कराने और वहां उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर सर्विस को तीन श्रेणियों में अनुमति प्रदान देने को कहा है। 


प्रत्यय अमृत ने कहा है कि कोरोना संकट को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा बेड की जरूरत है। ऐसे में फैसला लिया गया है कि जिलास्तर पर टीम बनाई जाए और निजी अस्पतालों की जांच कराकर उन्हें संक्रमितों के इलाज की अनुमति दी जाए। गवर्नमेंट सेक्टर में कोविड केयर सेंटर, डेडिकेटेड कोविड केयर हेल्थ सेंटर और डेडिकेटेड हेल्थ सेंटर संचालित हैं और इनका संचालन भारत सरकार के मानकों के आधार पर किया जा रहा है। इसी में तरह तीन कैटेगरी की सुविधाओं के मुताबिक संक्रमितों के इलाज की अनुमति दी जाए। 


सरकार ने शनिवार को एनएमसीएच पटना, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर और अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया को कोविड अस्पताल घोषित करने का आदेश जारी कर दिया। अब यह तीनों कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल्स हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें