ब्रेकिंग
नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त

अब बिहार लौटने वाले प्रवासी मजदूरों का फूल देकर स्वागत करेंगे RJD कार्यकर्ता, क्वारेंटाइन सेंटरों पर रखेंगे पैनी नजर

PATNA : आरजेडी ने बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों को विशेष ख्याल रखने का निर्णय लिया है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी करते हुए कह

अब बिहार लौटने वाले प्रवासी मजदूरों का फूल देकर स्वागत करेंगे RJD कार्यकर्ता, क्वारेंटाइन सेंटरों पर रखेंगे पैनी नजर
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आरजेडी ने बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों को विशेष ख्याल रखने का निर्णय लिया है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बिहार लौटने वाले तमाम मजदूर भाईयों का फूल देकर स्वागत करें और बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे तमाम क्वारेंटीन सेंटरों पर उनकी सुविधाओं का ख्याल रखें। नजर बनाए रखे कि कहीं उन्हें खाने-पीने की परेशानी तो नहीं है। 


आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि आरजेडी के तमाम नेता और कार्यकर्ता  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने नजदीक के उस स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए  मुस्तैद रहें जहां बिहार लौटने वाली ट्रेन आ रही हो। यदि संभव हो सके तो आने वाले अपने भाईयों का स्वागत फूलों से करें । उन्होनें कहा कि  जिला और प्रखंड में भी जिन केन्द्रों पर दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच और कोरांटाइन की व्यवस्था सरकार के स्तर पर  करायी गयी है। वहां भी राजद के साथियों को मुस्तैद रहने की जरूरत है ।उन्होनें कहा कि व्यवस्था मे लगे हुए सरकारी कर्मियों अथवा स्थानीय जन प्रतिनिधियों को हर तरह से सहयोग देना है जिससे वहां ठहराये गये लोगों को किसी प्रकार का असुविधा नहीं हो। 


उन्होनें पार्टी नेताओं से कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि जहां प्रवासी मजदूर भाईयों को ठहराया गया है वहां आवासन और भोजन की व्यवस्था निर्धारित मापदंड के अनुसार है कि नहीं। कोरांटाइन सेन्टर पर साफ-सफाई पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। बिछावन  निर्धारित दूरी के अनुसार साफ होना चाहिए । वहां ठहराये गये लोगों की संख्या के अनुपात में शौचालय और स्नानागार होना चाहिए । पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था होनी चाहिए । 


जगदानंद सिंह ने कहा कि देश में एकाएक लॉकडाउन लागू हो जाने के कारण रोजी-रोटी की तलाश में घर से दूर दूसरे प्रदेशों मे प्रवास करने वाले अपने  बिहारी भाईयों के सामने अचानक समस्याओं का पहाड़ खड़ा हो गया । जहां वे काम करते थे वे फैक्ट्रियां और संस्थानें बंद हो गई। आय का जरिया बंद हो गया और उन्हें भोजन और आवासन की समस्या से जूझने को मजबूर होना पड़ा । सरकारी स्तर पर इनके लिए व्यवस्था के नाम पर मात्र खानापूरी हो रही है ।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें