ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

8 जनवरी को राज्यभर में बसों की होगी हड़ताल, पटना में मिनी बसें भी नहीं चलेंगी

PATNA : 8 जनवरी को पूरे बिहार में बसों की हड़ताल रहेगी। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन और बिहार मोटर फेडरेशन ने 8 जनवरी को बसों की हड़ताल का ऐलान किया है। यह दोनों संगठन पथ परिव

8 जनवरी को राज्यभर में बसों की होगी हड़ताल, पटना में मिनी बसें भी नहीं चलेंगी
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : 8 जनवरी को पूरे बिहार में बसों की हड़ताल रहेगी। ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन और बिहार मोटर फेडरेशन ने 8 जनवरी को बसों की हड़ताल का ऐलान किया है। यह दोनों संगठन पथ परिवहन सुरक्षा विधेयक 2019 को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं।  इन संगठनों ने ऐलान कर दिया है कि अगर यह विधेयक वापस नहीं हुआ तो 8 जनवरी को राज्यव्यापी हड़ताल होगी। 


ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के महासचिव राजकुमार झा और बिहार मोटर फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने कहा है कि वह सरकार से लगातार पथ परिवहन एवं सुरक्षा विधेयक 2019 को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। राजकुमार झा ने कहा है कि यह विधेयक कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में है और इसके लागू होने के बाद छोटे और प्राइवेट बस चालकों को नुकसान होगा। इस विधेयक को काला कानून बताते हुए संगठन आरोप लगा रहा है कि इसके लागू होने के बाद छोटे बस मालिक अपनी गाड़ियों को घर में खड़ा करने को मजबूर हो जाएंगे।


इन संगठनों ने सरकार की तरफ से लाए गए विधेयक को बेरोजगारी बढ़ाने वाला विधेयक बताया है। 8 जनवरी को पूरे बिहार में बस की सेवा ठप रखने का ऐलान किया गया है। राजधानी पटना में चलने वाली मिनी बसें भी इस हड़ताल के दायरे में रहेंगी।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें