बिहारBihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार
गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मधुसूदन मिश्रा पर अपराधियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। केस विवाद को लेकर की गई इस वारदात के बाद उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।











