Breakingबिहारबिहार में अब महीने की पहली तारीख को मिलेगी शिक्षकों की सैलरी, उसके बाद ही अफसरों को मिलेगा वेतन
नीतीश सरकार ने बिहार के शिक्षकों को समय पर वेतन देने का फैसला लिया है। अब हर महीने की पहली तारीख को ही अकाउंट में सैलरी आ जाएगी। शिक्षकों को वेतन मिलने के बाद ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सैलरी मिलेगी। इसे लेकर एसओपी जारी किया गया है।











