BreakingबिहारBihar Bhumi: विजय सिन्हा की सख्ती का असर- एक लाख रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व कर्मी हुआ बर्खास्त, निगरानी ने घूस लेते किया था अरेस्ट
पटना डीएम ने मसौढ़ी अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी राजा कुमार को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया। निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद अनुशासनिक जांच में सभी आरोप प्रमाणित पाए गए।











