ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

पटना में मुखिया की दबंगई, घर में घुसकर महिला को केस उठाने की दी धमकी, FIR दर्ज

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक मुखिया पर घर में घुसकर महिला और उसके परिवार को पुराने केस को वापस लेने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटना में मुखिया की दबंगई, घर में घुसकर महिला को केस उठाने की दी धमकी, FIR दर्ज
सुरक्षा की मांग
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक मुखिया के खिलाफ दबंगई और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुखिया ने घर में घुसकर महिला और उसके परिवार को पुराने केस को वापस लेने की धमकी दी। इस संबंध में बाढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 


पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक मुखिया के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उनके ऊपर दबंगई करने का आरोप लगाया गया है। घर में घुसकर महिला को केस उठाने की धमकी देने का आरोप मुखिया पर लगा है। बाढ़ थाना क्षेत्र के बुढनीचक मोहल्ला निवासी भासो यादव की पत्नी गीता देवी ने बाढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में इस बात का जिक्र किया गया है कि 13 जनवरी 2026 को दिन के 10 बजकर 20 मिनट पर पूर्वी बेढना बासो बागी ग्राम निवासी रामप्रवेश गोप का बेटा राजकुमार मुखिया अचानक उनके घर में घुस गया और मेरी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो दबंग राजकुमार मुखिया मेरे साथ मारपीट करने लगा और गले से सोने की चेन छीन लिया। घटना के वक्त घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था। 


पति और बेटा कोर्ट के काम से बाहर गये हुए थे। घर में मैं, मेरी बेटी और मेरी सभी बहू मौजूद थीं। आरोपी ने घर में घुसकर अभ्रद व्यवहार किया, मारपीट और गालीगलौज की है जो सीसीटीवी में कैद हो गया है। पीड़िता के पति भासो यादव ने बताया कि पहले से एक केस चल रहा है, जिसे उठाने की धमकी देने राजकुमार मुखिया घर पर आया था। घर की महिलाओं से यह कहने लगा कि केस नहीं उठाए तो बुरा अंजाम होगा। उसने जाते जाते जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर बाढ़ थाने में आवेदन दिया गया है। पीड़िता के पति ने बताया कि पूर्व में मारपीट के मामले में राजकुमार मुखिया के भाई आरोपी बनाए गये थे। उसी केस को उठाने की धमकी और 3 लाख रुपए की मांग लगातर की जा रही है। 


पीड़िता के पति भासो यादव ने मुखिया पर दारू बेचवाने का आरोप लगाया है, कहा कि दारू बेचने का विरोध करने पर मुखिया जान से मारने का धमकी देता है। 13 जनवरी को घर में जब कोई पुरुष सदस्य नहीं था तब राजकुमार मुखिया घर में जबरन घुस गये और घर की महिलाओं और बेटी को धमकी देने लगे। राजकुमार मुखिया सीसीटीवी फुटेज में घर में घुसते और निकलते एंव घर की महिलाओं के साथ गालीगलौज करते नजर आ रहे हैं। धमकी देने से परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी लिखित आवेदन दिया है। इस संदर्भ में आनंद कुमार सिंह से बात की गयी तब उन्होंने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें